बर्बर लुटेरे गज़नवी के महमूद ने क्यों पहुंचाया था हिंदु मंदिरों को नुकसान

गज़नवी का महमूद विश्व भर में अपनी बर्बरता और लालच के लिए जाना जाता है। यह वह निर्दयी आक्रमणकारी है जिसने भारत पर 17 ब...

गज़नवी का महमूद विश्व भर में अपनी बर्बरता और लालच के लिए जाना जाता है। यह वह निर्दयी आक्रमणकारी है जिसने भारत पर 17 बार हमले किए, जिनमें उसने सोमनाथ समेत कई हिंदु मंदिरों को लूटा और अनेकों हिंदुओं की निर्दयता पूर्वक हत्या की। उसने कसम खाई थी कि वह हर साल भारत पर हमला करेगा और भारत के खजाने को लूटेगा। पहली बार उसने पेशावर के राजा जय पाला को हरा कर बंदी बनाया था और बाद में उसे आजाद कर दिया। जब दूसरी बार महमूद ने मूलतान पर आक्रमण किया तब उसका सामना जय पाला के बेटे आनंन्द पाला से हुआ और महमूद ने उसे भी हरा दिया। इसके बाद उसने क्रमशः भटिंडा, थानेसर, कश्मीर, मथुरा, कन्नौज, लाहौर, ग्वालियर और सोमनाथ पर तमाम हमले किए।

Mahmud_in_robe_from_the_caliph


इतिहास साक्षी है कि उसने सोमनाथ मंदिर को पूरी तरह तहस नहस कर दिया और वहां के चढ़ाए हुए खजाने के साथ प्राचीन भगवान शिव की मूर्ति को अपने साथ उठा ले गए। इसके बाद भी उसने कच्छ, जूड, नागरकोट, उज्जैन, कलिंजार रियासतों को बूरी तरह रौंदा और माहेश्वर, ज्वालामुखी, नरूनकोट और द्वारका के मंदिरों को भी नष्ट कर दिया। महमूद ने अल्लाह को हिंदु भगवानों से ऊपर बताते हुए हिंदु मूर्तियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया और हिंदु धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाओं को सबसे ज्यादा ठेस पहुंचाई। उस पर हमला ना हो सके इसलिए महमूद किसी भी स्थान पर लंबे समय तक नहीं ठहरता था।
 

Ruins_somnath_temple1869

जब वह सोमनाथ के मंदिर को लूटकर राजस्थान के रास्ते जा रहा था तभी अजमेर के राजा धर्मदेव ने उससे कड़ा मुकाबला किया। उस समय गुजरात के सारे राजा और जमींदार भी अजमेर के राजा के साथ खड़़े हुए और महमूद को कड़ी टक्कर दी। सबका लक्ष्य महमूद के द्वारा चुराई हुई भगवान सोमनाथ की मूर्ति को बचाना था लेकिन महमूद इतना शातिर था कि वह उल्टे पांव भाग खड़ा हुआ। उस रास्ते पर उज्जैन सम्राट भोज की शक्तिशाली सेना उसकी प्रतीक्षा कर रही थी लेकिन धूर्त महमूद ने थार के रेगिस्तान के रास्ते लाहौर पहुंचने की कोशिश की। यह रास्ता बहुत कठिन था ओर महमूद तथा उसकी सेना रेगिस्तान की गर्मी सहन नहीं कर पाई और अंततः उसकी मृत्यु हो गई।

Homosexual Samesex Gay King Mahmud of Ghaznavi Mali Ayaz Slave Islam

इतिहासकार अल बरूनी का कहना है कि महमूद ने भारत की संपन्नता और वैभव को सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचाया जिससे हिंदु बहुत ज्यादा नराज हुए। महमूद के बारे में एक और सच यह जानने को मिलता है कि उसका अपने ही गुलाम मलिक अयाज़ के साथ समलैंगिक संबंध थें। जबकि इस्लाम में ऐसा करना बहुत बड़ा गुनाह माना जाता है। कुछ इतिहासकार कहते हैं कि वह स्त्री और पुरूष दोनों के प्रति आकर्षण रखता था। तबाकत ए नासिरी के मुताबिक महमूद भगवान सोमनाथ की मूर्ति को ना सिर्फ चुरा कर ले गया था बल्कि उसने मूर्ति के चार टुकड़े भी किए। ये टुकड़े उसने मक्का मदीना की मस्जिदों के फर्श पर रखवाए ताकि इन टुकड़ों को पैरों तले रौंदा जा सके। लेकिन इस घटना की सत्यता की प्रमाणिकता पर संदेह है।

COMMENTS

Name

18+,5,AADHAAR,4,andhvishwas,1,Church,2,Eye Tips,1,Foot Tips,1,fort,1,funny,1,GOVT SCHEME,11,Hair Tips,3,Hand Tips,1,haunted fort,4,haunted places,5,Health,2,Health Tips,4,History,24,hot,1,Makeup Tips,2,Mosque,1,PASSPORT,1,rahasya,17,Skin Tips,5,Temples,22,TREASURE,4,unbeleveble,1,VOTER ID,1,
ltr
item
अज़ब-गज़ब: बर्बर लुटेरे गज़नवी के महमूद ने क्यों पहुंचाया था हिंदु मंदिरों को नुकसान
बर्बर लुटेरे गज़नवी के महमूद ने क्यों पहुंचाया था हिंदु मंदिरों को नुकसान
http://hindutva.info/wp-content/uploads/2016/04/Mahmud_in_robe_from_the_caliph.jpg
अज़ब-गज़ब
https://gazab07.blogspot.com/2016/05/blog-post_67.html
https://gazab07.blogspot.com/
http://gazab07.blogspot.com/
http://gazab07.blogspot.com/2016/05/blog-post_67.html
true
1565984132491190055
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy