किचन के सामानों से निखारे अपनी त्‍वचा

अपनी त्वचा को निखारने के लिए महिलाएं न जाने क्या-क्या करती हैं। पार्लर के ढेरों चक्कर काटने से लेकर पत्रिकाओं में कॉलम पढ़न उसे आजमाने तक ...

अपनी त्वचा को निखारने के लिए महिलाएं न जाने क्या-क्या करती हैं। पार्लर के ढेरों चक्कर काटने से लेकर पत्रिकाओं में कॉलम पढ़न उसे आजमाने तक का काम होता है। पार्लर जाने से जेब तो ढीली होती ही है, वह खूबसूरती भी चंद दिनों में ही निकल जाती है। आप चाहें तो घर बैठे-बैठे अपनी त्वचा को निखार सकती हैं। बस आपको अपनी किचन पर थोड़ा ध्यान देने की जररूत है। आपकी किचन में ही ढेरों ऐसी चीजें मौजूद हैं जिसकी मदद से आप खुद को खूबसूरत और आकर्षक बना सकती हैं
 



नींबू - नींबू की मदद से आप कील, मुंहासों को तो दूर कर ही सकते हैं साथ ही अपनी त्वचा की रंगत भी निखार सकते हैं। नींबू की कुछ बूंदों को गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाने से चेहरे की खुबसूरती में और निखार आ जाता है। आपके हाथ काले हैं तो सोते समय हाथों पर नींबू रगड़कर सो जाइए। ऐसा एक हफ़्ता करने से ही आपको अपने हाथों के रंग में फर्क दिखने लगेगा।

टमाटर - सब्जी के लिए टमाटर काटते समय टमाटर के जूस की कुछ बूंदें किसी अलग बर्तन में निकाल लें । समय मिलने पर उसमें गुलाब जल और कच्चा दूध मिलाकर लगाने से कील, मुंहासों में फर्क पड़ता है।

संतरा- संतरा खाने के बाद उसके छिलकों को धूप में अच्छे से सुखा लें । अगर आपकी त्वचा तेलीय है तो इन सूखे छिलकों को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें । फिर इसमें कुछ बूंद गुलाब जल, कच्चा दूध और नींबू का रस मिलाकर लगाने से रंगत में भी असर पड़ेगा और मुंहांसे भी गायब हो जाएंगे । 


केला - केले का पेस्ट बनाकर उसे बालों में लगाने से बालों की चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है साथ ही बाल रेशमी हो जाते हैं। 


चावल - चावल बनाने के लिए आप चावल के जब धोते हैं तो आमतौर पर उस पानी को फेंक देते हैं । पर अगर आप उस पानी से अपने हाथ धोएंगे तो आपके हाथ मुलायम और कोमल हो जाएंगे ।

खीरा - आंखों में दर्द या जलन हो रही है या फिर आंखे थकी-थकी सी लग रही हैं तो खीरे को काटकर आंखों पर लगाने से आंखों की थकान मिट जाती है । खीरे के जूस को चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत लंबे समय तक बरकरार रहती है । 


शहद - शहद का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा तो कोमल बनती ही है साथ ही निखरती भी है। कच्चे दूध में शहद की कुछ बून्दे मिलकार रोजाना लगाने से आपके चेहरे की खूबसूरती लंबे समय तक बनी रहेगी।

COMMENTS

Name

18+,5,AADHAAR,4,andhvishwas,1,Church,2,Eye Tips,1,Foot Tips,1,fort,1,funny,1,GOVT SCHEME,11,Hair Tips,3,Hand Tips,1,haunted fort,4,haunted places,5,Health,2,Health Tips,4,History,24,hot,1,Makeup Tips,2,Mosque,1,PASSPORT,1,rahasya,17,Skin Tips,5,Temples,22,TREASURE,4,unbeleveble,1,VOTER ID,1,
ltr
item
अज़ब-गज़ब: किचन के सामानों से निखारे अपनी त्‍वचा
किचन के सामानों से निखारे अपनी त्‍वचा
http://aadhiabadi.in/images/phocagallery/GharAangan/FreshLime.jpg
अज़ब-गज़ब
https://gazab07.blogspot.com/2016/04/blog-post_4.html
https://gazab07.blogspot.com/
http://gazab07.blogspot.com/
http://gazab07.blogspot.com/2016/04/blog-post_4.html
true
1565984132491190055
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy