झारखंड की राजधानी रांची से 20 किलोमीटर दूर स्थित है एडचोरो। यहां पर पहाड़ी पर महादेव का एक मंदिर बना हुआ है जिसे लादा महादेव टंग...
झारखंड की राजधानी रांची से 20 किलोमीटर दूर स्थित
है एडचोरो। यहां पर पहाड़ी पर महादेव का एक मंदिर बना हुआ है जिसे लादा
महादेव टंगरा के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर दो कारणों से भक्तों की
आस्था का केंद्र है। पहला कारण मंदिर परिसर में स्तिथ एक चट्टान है। ऐसी
मान्यता है की अगर सच्चे मन से महादेव टंगरा की चट्टान पर हाथ फेरा तो पानी
का रिसाव होने लगाता है और आपकी मांगी हुई हर मन्नत पूरी होती है।
 |
| सीता-राम के पद्चिन्ह |
दूसरा कारण यहाँ एक पत्थर पर बने हुए पदचिन्ह जो
की रामायण कालीन माने जाते है। ऐसा माना जाता है की यहाँ पर राम और सीता
अपने वनवास के दौरान आए थे और ये पद चिन्ह उनके ही है। भक्त लोग इन पद
चिन्हों को छूकर भी मुरादे मांगते है।
ये परम्पराए यहाँ पर सदियों से चली आ रही है। यहाँ हर दिन बड़ी संख्या
में लोग पहुँचते है। इसके अलावा यहाँ पर राम नवमी, शिवरात्रि और सावन में
भक्तों का हुजूम उमड़ता है।
COMMENTS